अयोध्या, मई 11 -- बीकापुर, संवाददाता । ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली बीकापुर में सोमवार को सात चौकीदारों को साइकिल वितरित कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने चौकीदारों को माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर सम्मानित किया तथा नई साइकिलें प्रदान कीं। साइकिल पाकर चौकीदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि चौकीदार गांवों की सुरक्षा व्यवस्था की पहली और महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्राप्त करने वालों में इस्माइलपुर के चौकीदार अंबिका प्रसाद, कोडरा मुसलमीन के नंदलाल, कोछा ग्राम पंचायत के सहज राम, खजुरहट के वासुदेव, तरहरा के रामतीरथ तथा भीतर गांव के छोटेलाल प्रजापत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.