ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए एसएसबी तत्पर : कमाडेंट शाश्वत
रांची, अप्रैल 7 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी एसएसबी अनगड़ा द्वारा प्रखंड में विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों एवं प्रखंड के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसएसबी के कमाडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी जनप्रतिनिधियों एवं संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न एनजीओ द्वारा संचालित योजनाओं को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। बैठक में योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाकर उन्हें धरातल पर सफलतापूर्वक लागू किए जाने पर बल दिया गया, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। प्रखंड के किसी एक गांव का चयन क़र उसे आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने पर भी चर्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.