मिर्जापुर, मार्च 3 -- मिर्जापुर, संवाददाता अब ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्रामीणों को लुघ शंका के लिए इधर-उधर सुरक्षित स्थान नहीं ढूढ़ना पड़ेगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 85 बाजारों में मोबाइल टाइलेट रखवाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने इसकी पहल की है। उन्होने पंचायत राज विभाग को स्वच्छ भारत मिशन के बजट से मोबाइल टाइलेट खरीद कर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में शीघ्र रखवाने का निर्देश दिए है। कहा है कि इससे जहां ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में आने वाले ग्राहकों को सुविधा मिलेगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में खरीदारी करने आने वाले पुरूषों और महिलाओं को लघु शंका के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर गर्मी के दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.