ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मुखिया ने दिया हौसला का पंख,दर्जनों बच्चों को किया सम्मानित
बोकारो, मई 18 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्तासारा पंचायत के पंचायत सचिवालय भवन में मुखिया देवेंद्र प्रसाद नायक की ओर से सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर इंटर और जैक बोर्ड परीक्षा में टॉपर होने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन उत्तासारा मुखिया देवेंद्र प्रसाद नायक ने अपने निजी मद की राशि से किया। पेटरवार व कसमार के दांतू हाई स्कूल से बेहतर परीक्षा परिणाम पाकर छात्र-छात्राओं ने न केवल अपने विद्यालय और गांव का नाम रौशन किया ,बल्कि अपने माता-पिता का मान-सम्मान बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंचायत के मुखिया देवेंद्र प्रसाद नायक, उप मुखिया किरण कुमारी, समाजसेवी अबोध कुमार नायक, कौशल नायक ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इन्हें किया गया सम्मानित: मुखिया की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.