संतकबीरनगर, अप्रैल 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में डीजल पेट्रोल की कम आपूर्ति का असर ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर बना हुआ है। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर नो पेट्रोल की सूचना लगा दी गई। पंपों पर सन्नाटा छाया रहा। समय से सप्लाई न आने से यह समस्या हो रही है। शादी विवाह के सीजन में लोग तेल भराने के लिए पंप पर पहुंच रहे हैं तो टंकी ड्राई मिल रही है। लोग तेल भराने के लिए भटक रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की किल्लत से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जिले में डीजल पेट्रोल की कमी नहीं है। लोग जरूरत भर का ही भराएं। अतिरिक्त भंडारण न करें। इसके चलते ही संकट हो रहा है। बेलहर क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की फिर अनियमित आपूर्ति ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.