महोबा, जनवरी 5 -- खन्ना, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारनें के लिए खेल संसाधनों में इजाफा हो रहा है।कस्बा में मिनी स्टेडियम का निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शन में सुधार करने का मौका मिल सकेगा। खिलाड़ियों ने इस पहल की जमकर सराहना की है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने खेल संसाधनों में इजाफा के लिए कस्बा में मिनी स्टेडियम की मांग पिछले दिनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से की थी। जिसके बाद शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर भूमि का चयन कर प्रस्ताव तैयार किया गया है। लेखपाल सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि 14 बीघा में मिनी स्टेडियम तैयार होगा। भूमि का प्रस्ताव तैयार होने के बाद जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत को स्वीकृति का पत्...