संतकबीरनगर, अप्रैल 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पेट्रोलियम पदार्थों के संकट के चलते ग्रामीण क्षेत्र के कई पेट्रोल पंप ड्राई रहे। पेट्रोल पंपों को डिपो से बराबर सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इसके चलते लोग परेशान रहे। दूसरी ओर शहर के पेट्रोल पंपों पर तेल मिलने से काफी भीड़ हो रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश ने कहा कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त उपलब्धता है। कुछ जगहों पर खपत अधिक होने के कारण कुछ समय के लिए समस्या हो रही है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें, अपने जरूरत के अनुसार ही डीजल और पेट्रोल लें। नाथनगर क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल की किल्लत अब खुलकर सामने आने लगी है। नाथनगर क्षेत्र के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो चुका है। जिससे वाहन चालकों और किसानों को भारी प...