सीतामढ़ी, मार्च 25 -- ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा बनी स्कूल टॉपर, गांव में खुशी का माहौल सीतामढ़ी, हमारे प्रतिनिधि। गुरु शरण हाई स्कूल बेलसंड के विज्ञान संकाय में श्रेयसी कुमारी ने 436 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। वह क्षेत्र के भाटौलिया गांव निवासी शिक्षिका विमल आर्य और शिव शंकर शर्मा की पुत्री हैं। श्रेयसी ने गणित सहित सभी पांचों विषयों में डिस्टक्शिंन प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अपनी सफलता पर श्रेयसी ने कहा कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती है। इस उपलब्धि का श्रेय उसने अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। उसकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया है। वहीं दूसरी ओर उच्च विद्यालय पचनौर की छात्रा सुल्त...