मुजफ्फर नगर, जून 16 -- नेडा विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। अभी हॉल में नेडा विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 61.86 लाख रुपए से 275 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को नेडा विभाग ने शासन को स्वीकृति के लिए भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जगह चिन्हित करते हुए सोलर स्ट्रीट लाइटों को लगाने का कार्य किया जाएगा।

पिछले कार्य नेडा विभाग के द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में जनपद के 37 गांव में करीब 58.40 लाख के खर्च से 260 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई है। बाबू कल्याण सिंह उन्नति योजना के तहत 23 गांव में 142 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 14 गांव मे 118 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है। अब नेडा विभाग देहा...