ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों के प्रवेश रोकने की नई रणनीति
धनबाद, सितम्बर 24 -- धनबाद, अमन्या सुरेश। ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों के प्रवेश और उससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए वन विभाग ने नई रणनीति पर काम शुरू किया है। हाथियों के लिए जंगल में ही पर्याप्त भोजन और पानी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि भोजन और पानी की तलाश में हाथियों का झुंड गांवों की ओर नहीं जाए। हाथियों के ग्रामीण क्षेत्रों में आने का प्रमुख कारण जंगल में पर्याप्त भोजन और पानी का उपलब्ध नहीं होना है। जंगलों में हाथियों के पसंदीदा भोजन बांस के पौधे का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर बांस के जंगल तैयार किए जा रहे हैं। विभाग का मानना है कि जंगल में पर्याप्त मात्रा में बांस और अन्य पसंदीदा वनस्पतियां उपलब्ध रहने से हाथियों को भोजन की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर जाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही जंगल के अंदर छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.