ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू किया गया योग
प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वस्थ समाज और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत अहिबीपुर में पंचायत सचिवालय प्रांगण में सुबह योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। योग सत्र में क्षेत्र पंचायत सोरांव के प्रमुख प्रदीप पासी, एडीओ पंचायत सोरांव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। सभी ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और प्राणायाम जैसे योगासन उत्साहपूर्वक किए। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि तन-मन को स्वस्थ रखने की प्राचीन पद्धति है। इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम बीमारियों से बच सकते हैं और समाज को स्वस्थ बना सकते हैं। यह भी पढ़ें- योग सप्ताह: तीसरे दिन अमृत सरोवर अंम्हेड़ा में उत्साह के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.