इटावा औरैया, मार्च 6 -- भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग मेरा भारत के तीन विकास खंड बढ़पुरा, महेवा और चकरनगर युवा मंडल विकास अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को संगठित कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस मौके पर मेरा भारत इटावा की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा ने बताया कि युवा कार्यक्रम विभाग की योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए युवा मंडलों का सक्रिय और सशक्त होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से युवा मंडल विकास अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेरा भारत युवा मंडल की कार्यकारिणी में 15 से 29 वर्ष आयु के युवक, युवतियां पदाधिकारी या सदस्य के रूप में शामिल हो सकते हैं। एक युवा मंडल में कुल 50 पदाधिकारी और पंद्रह सदस्य होना अनिवार्य है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.