देहरादून, जनवरी 19 -- बड़कोट। नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोल्डा में ग्रामवासियों द्वारा अतिथि सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। अतिथि सम्मान कार्यक्रम में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल बतौर मुख्य अतिथि, ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार के प्रतिनिधि अजवीन पंवार अति विशिष्ट अतिथि तथा युवा समाजसेवी डॉ कपिल रावत व रणवीर सिंह रावत विशिष्ट अतिथि सम्मिलित हुए। अतिथि सम्मान कार्यक्रम में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा कि अपने चार साल के कार्यकाल में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए भरसक प्रयास किया है, तथा निरंतर आगे भी पूरी विधानसभा के समग्र विकास के लिए वे संघर्षरत रहेंगे। विधायक ने कहा कि मां भद्रकाली के पावन धाम ग्राम मोल्डा में विकास कार्यों के लिए जिस माध्यम से भी उनसे सहयोग होगा वे हर समय तैयार हैं,...