बगहा, मार्च 16 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज एवं आसपास के क्षेत्रों में रसोई गैस को लेकर लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं में ऊहापोह की स्थिति है। गैस मिलने में तरह तरह की पेचीदगियों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता लकड़ी एवं गोयठी जलाकर मिट्टी के चूल्हे पर ही खाना बना रहे हैं। हालांकि शहरी क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उनके पास न पर्याप्त मात्रा में लकड़ी है और ना गोयठी । लाइन में लगकर गैस लेना उनकी विवशता है। गैस के लिए लोग वितरकों के कार्यालयों के पास लंबी लंबी लाइन लगा रहे हैं। सड़क किनारे ठेला लगाकर चाय नाश्ते की दुकान चलाने वाले दुकानदारों का धंधा चौपट होने के कगार पर है। मुकेश कुमार बताते हैं कि वे शहर में रजिस्ट्री ऑफिस के आसपास सड़क किनारे ठेला लगाकर भुजा पकौड़ी एवं समोसा आदि बेचकर अपना घर परिवार चलाते है। गैस की किल्लत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.