चित्रकूट, मार्च 14 -- चित्रकूट, संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों के साथ बैठक की। जिसमें महिलाओं एवं हाशिए पर रहने वाले समाज के व्यक्तियों के उत्थान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को विधिक सहायता प्रदान करना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। डीएलएसए विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है। वेलफेयर सोसाइटी जैसे सक्रिय संगठन के साथ यह सहयोग महिलाओं एवं हाशिये में रहने वाले समाज के व्यक्तियों के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति अभी भी चिंताजनक है। बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा तथा आर्थिक निर्भरता जैसी समस्याएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.