ग्रामीण क्षेत्रों में भी नियमित लगाएं आयुष स्वास्थ्य शिविर : उपायुक्त
चाईबासा, अगस्त 29 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन केवल प्रखंड अथवा मुख्यालय स्तर तक सीमित न रहे, बल्कि दूरस्थ एवं सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी नियमित रूप से आयुष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं, ताकि दुर्गम क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को भी उनके घर के समीप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सभी आयुष स्वास्थ्य शिविरों में आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला आयुष विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। बैठक में आयुष विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों, ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक आयुष स्वास्थ्य पदाधिकारियों द्वारा आयोजित किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.