मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- जनपद के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति को लेकर किसानों और उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बिलारी क्षेत्र के बड़गोती प्राकृतिक कृषि फार्म के प्रोपराइटर आरेंद्र बड़गोती ने विद्युत वितरण खंड बिलारी के अवर अभियंता को शिकायत पत्र देकर बताया कि धर्मपुर कलां फीडर पर निजी नलकूपों को मात्र 1 से 2 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जो खेती के लिए अपर्याप्त है। उन्होंने नलकूपों को कम से कम 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। कांठ क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 20 से 21 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन वास्तविकता में लंबे समय तक कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। इसमें सुधार नहीं हो रहा है।

हिंदी हिन...