ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से भी परेशानी बढ़ी
चंदौली, अप्रैल 26 -- चंदौली। इस भीषण गर्मी का असर बिजली व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। एसी, कूलर और पंखों के बढ़ते उपयोग के कारण बिजली की खपत में अचानक इजाफा हुआ है। इससे विद्युत आपूर्ति प्रणाली पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। कई इलाकों में लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या सामने आ रही है। लो वोल्टेज के कारण कूलर और पंखे प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं एसी भी अपेक्षित ठंडक देने में असफल साबित हो रहे हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में आम जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है, एक ओर भीषण गर्मी और दूसरी ओर बिजली की अनियमित आपूर्ति।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.