लखीमपुरखीरी, मई 18 -- गोला गोकर्णनाथ। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति से कई दर्जन गावों के लोग परेशान हैं जबकि समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। हैदराबाद बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले ममरी हैदराबाद फीडर की स्थिति विशेष रूप से खराब बताई जा रही है। पूरी रात उपभोक्ता बिजली आने की उम्मीद में जागते रहे लेकिन पूरी रात आपूर्ति बाधित रही। दिन में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बहाल हुई लेकिन रात 11:20 बजे फिर बिजली गुल हो गई जो शनिवार सुबह 9:20 बजे जाकर बहाल हो सकी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में त्राहि-त्राहि लगातार लंबे समय तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगो...