आगरा, मार्च 16 -- मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत गांवों के लोगों को परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज ने बस संचालकों से आवेदन मांगे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 28 सीटर बस संचालन करने के इच्छुक लोग सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ताज डिपो राजेश कुमार यादव से ईदगाह बस स्टैंड के पास स्थित ताज डिपो कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत खास बात यह है कि बस संचालन के लिए परमिट की आवश्यकता नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए ताज डिपो में कार्यालय सहायक अरुण कुमार से संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.