ग्रामीण क्षेत्रों में पॉपकॉर्न व दोना मेकिंग मशीन के लिए आवेदन शुरू
बुलंदशहर, मई 18 -- उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पॉपकॉर्न मशीन एवं दोना मेकिंग मशीन नि:शुल्क वितरित किए जाने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के तहत लक्ष्य प्राप्त होने पर पात्र लाभार्थियों को मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के स्थायी निवासी, परंपरागत कारीगर, माटीकला कार्य से जुड़े इच्छुक व्यक्ति तथा आर्थिक रूप से कमजोर, बेरोजगार और स्वरोजगार में रुचि रखने वाली महिलाओं एवं युवाओं को दिया जाएगा। आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- 08 लाथार्थियों को मिलेगी पॉपकार्न मेकिंग मशीन इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.