ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर बल
अंबेडकर नगर, मई 18 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विश्व कृषि पर्यटन दिवस के अवसर पर ग्रामीण पर्यटन योजना के तहत चयनित चिंउटीपारा (श्रवण धाम क्षेत्र) में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कृषि आधारित नवाचारों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के समृद्धि कृषकों के साथ ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, ग्रामीण पर्यटन जिला प्रतिनिधि मनोज बिंद, विलेज कोआर्डिनेटर महेन्द्र गौड़ व अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यशाला में कृषि को पर्यटन के रूप में विकसित कर किसानों की आय में वृद्धि के नए अवसरों परर विचार-विमर्श किया गया। कृषकों को बताया कि कृषि पर्यटन के माध्यम से किसान अपनी पारंपरिक कृषि गतिविधियों, जैविक खेती, स्थानीय खानपान, ग्रामीण संस्कृति एवं प्राकृतिक परिवेश को पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.