नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने ग्रामीण वार्डों में विभिन्न परियोजनाओं को शुरू करने का फैसला किया है। इसे लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। नगर निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में नए सामुदायिक भवन बनाने का फैसला किया है। साथ ही नजफगढ़, बवाना, नरेला, मुंडका, किराड़ी और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों व वार्डों में जल निकासी के ढांचे को मजबूत करने की भी योजना बनाई जा रही है। इसके लिए मौजूदा वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ रुपये की निधि का प्रावधान किया जाएगा। इस संबंध में निगम अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण वार्डों में कई तरह की समस्याओं की शिकायत लोग निगम के कार्यालय आकर कर रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। साथ ही कई सामुदायिक केंद्र, स्कूलों में खेल के मैदान बनाए जाएंगे।निग...