कटिहार, मई 14 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र बीती रात को तेज आंधी एवं मूसलाधार बारिश से किसनों की फसल खासकर मक्का का सर्वाधिक क्षति पहुंची है। किसान तैयार मक्के की फसल को मजदूरों के अभाव में समेट नहीं पाए। एक सप्ताह से प्रकृति द्वारा लगातार तेज आंधी एवं बारिश से मक्के की फसल खेतों में ही बर्बाद करने को आतुर है। किसान अजीत मंडल, सुरेंद्र ऋषि, मोहन सिंह, सुभाष भगत, मोहम्मद सुलेमान, सजल मिश्रा, अमित कुमार, जीतू मंडल आदि दर्जनों ने बताया कि इस बार मक्के की फसल से जो अरमान था उसे प्रकृति ने चूर-चूर कर दिया। इधर विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि 10 बजे रात्रि से अब तक बिजली गुम है। यह भी पढ़ें- भीषण आंधी-बारिश से मीरगंज अस्त-व्यस्त इधर विद्युत अभियंता विजयकांत ठाकुर ने बताया कि तेज आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के तार पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिसे यु...