बांदा, मई 31 -- बांदा। जनपद में गुरुवार की रात आए तूफान से शहर व ग्रामीण इलाकों की बिजली व पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। बिजली विभाग की टीमें दुरुस्त करने में पसीना बहा रही हैं। बावजूद इसके शहर के कई इलाकों में लोग बिजली पानी के लिए तरसते रहे। वहं ग्रामीण क्षेत्रों में भी टूटे खंभे अभी तक नहीं बदले गए। खंभे तार व उसी तरह खेतों में पड़े हैं। भीषण गर्मी में उपभोक्ता बेहाल हैं। उन्हें पेयजल भी नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों को फोन मिलाकर व उनके दफ्तरों में जाकर मिन्नतें कर रहे हैं, पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। जनप्रतिनिधियों का भी लोगों की बिजली व पानी जैसी गंभीर समस्या से कोई वास्ता सरोकार नहीं है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। -बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। लगातार काम कराए जा रहे हैं। दो से तीन द...