महोबा, मार्च 9 -- पनवाड़ी, संवाददाता। जल जीवन मिशन के कार्यो को लेकर जल शक्ति मंत्री और चरखारी विधायक के बीच हुए टकराव के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्य अधूरे पड़े है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बाद भी निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जल जीवन मिशन के कार्यो को लेकर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोका था। मंत्री ने एक माह में कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया था मगर अब भी ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य अधूरे पड़े है। पनवाड़ी के लोहरगांव में पानी की टंकी अधूरी होने के साथ गांव की कई गलियों में पाइप लाइन बिछने का काम अधूरा पड़ा है। कई ग्रामीण कनेक्शन केलिए भटक रहे है। गांव के ओमप्रकाश, देवीदीन और महेंद्र कुमार का कहना है कि आपूर्ति के लिए परेशानी होती है। कबरई विकास खंड के गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.