महोबा, फरवरी 16 -- कुलपहाड़, संवाददाता। जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यो को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन ने बाइक रैली निकालकर अधूरे कार्यो को पूरा कराने की मांग उठाई है। पदाधिकारियों ने कार्यो में बरती जा रही लापरवाही पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। जल जीवन मिशन के कार्य इन दिनों सुर्खियों में है। बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने रगौलिय चौराहा से कुलपहाड़ तक बाइक रैली निकाली। पदाधिकारियों ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे पड़े हुए है। विकास खंड पनवाड़ी के गांव लोहरगांव, कोटरा, बिहार, कोनिया आदि में कार्य अधूरे है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो रही है। शिकायतों के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। बाइक रैली निकालनेे के बाद पदाधिका...