ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरने से कईजगह यातायात बाधित
बस्ती, सितम्बर 27 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। साऊंघाट संवाद के मुताबिक बस्ती-बांसी मार्ग, हड़िया-बाघनगर मार्ग, एनएच-27 के पॉलिटेक्निक-बस्ती मार्ग, मनौरी-डुमरियागंज मार्ग, बस्ती-महादेवा मार्ग, सोनूपार-रामपुर मेडिकल कॉलेज मार्ग, महादेवा-मुंडेरवा मार्ग, मुंडेरवा-बस्ती मार्ग समेत कई सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। एनएच-28 बस्ती-गोरखपुर मार्ग पर भी जगह-जगह पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के पोल गिरने से आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। लगातार बारिश के कारण गांवों और कस्बों की गलियों में जलभराव हो गया है। कई जगह कीचड़ और पानी के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। बारिश और तेज हवा के कारण छोटी दुकानों के साथ टिनशेड और छप्पर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: बारिश की कहर : फसलें बर्बाद, जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.