बस्ती, सितम्बर 27 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। तेज पानी व आंधी के कारण पेड़ व डालियां गिरने से एक अनुमान के अनुसार पूरे जिले में लगभग 400 पोल व 25 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल होने में कई दिन लग सकते हैं। बिजली विभाग का इस समय फोकस 33 केवी लाइन की बहाली है। पक्कवा बाजार में पूरब तरफ बिजली का पोल गिर गया, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित है। पूरे क्षेत्र में दर्जन भर से ज्यादा विद्युत पोल व पेड़ गिरने रास्ता बन्द हो गया है। विद्युत आपूर्ति शुक्रवार रात नौ बजे से ही बंद है।मुंडेरवा-महादेवा मार्ग के लहरी गांव के पास टूट कर सड़क पर 11 केवी का पोल लटक गया है। यह भी पढ़ें- Basti News: जिले के 4.5 लाख उपभोक्ताओं की बिजली गुल विक्रमजोत क्षेत्र में लक्ष्क्षीपुर, रिधौरा और साड़पुर में बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से का...