अररिया, अप्रैल 17 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले के विभिन्न पंचायतों में पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इस आयोजन में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल के प्रति अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद जैसी विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-16 एवं अंडर-19 आयु वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। प्रत्येक पंचायत से खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया तथा विभिन्न खेल विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं टीमों का चयन किया गया। यह भी पढ़ें- खो-खो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ...