चम्पावत, अप्रैल 23 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में चार दिन बिजली आपूर्ति नहीं होगी। जिले के चार सब स्टेशनों में अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह नौ से सायं पांच बजे तक बिजली व्यवस्था बाधित रहेगी। आरडीएसएस योजना के तहत 27 अप्रैल तक कार्य किया जाएगा। उर्जा निगम के ईई विजय सकारिया ने बताया कि गुरुवार को देवीधुरा सब स्टेशन के पनिया, वालिक और देवीधुरा टाउन फीडर में कार्य किया गया। जिससे देवीधुरा, बैरख, ढरोंज, मूलाकोट, पनियां और गागर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को लोहाघाट सब स्टेशन के तहत गल्लागांव, लोहाघाट, खूनाबोहरा, डेंसली, चौड़ी, किमतोली, दिगालीचौड़, पुल्ला और मडलक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार 26 अप्रैल को खेतीखान सब स्टेशन के पाटी, जनकांडे, बिसारी, रीठासाहिब,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.