लखनऊ, सितम्बर 8 -- ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे करीब एक हजार पुराने टेंपो जल्द सड़कों से हट सकते हैं। टेंपो का संचालन लगातार महंगा होने और वाहनों के पुर्जे आसानी से उपलब्ध न होने के कारण संचालकों ने परिवहन विभाग से इनके परमिट को ऑटो परमिट में बदलने की मांग उठाई है। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को टेंपो यूनियन के पदाधिकारियों ने आरटीओ अधिकारियों के साथ बैठक की और अपनी समस्याएं रखीं। अब यूनियन की मांग को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के समक्ष भेजा जाएगा, जहां परमिट परिवर्तन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि लखनऊ में अब टेंपो का निर्माण बंद हो चुका है। इसके चलते इनके कल-पुर्जे बाजार में मिलना मुश्किल हो गए हैं। वाहन खराब होने पर मरम्मत कराना भी संचालकों के लिए बड़ी समस्या...