धनबाद, अप्रैल 5 -- गर्मी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में खराब पड़े चापाकल(नलकूप) की मरम्मत की जाएगी। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से सर्वे किया गया था। इसमें 1079 चापाकल खराब पाए गए थे, जिसकी मरम्मत की जाएगी। इसे लेकर सवा करोड़ से अधिक का टेंडर निकाला गया है। दो महीने में खराबी दूर करने समय निर्धारित किया। पेजयल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि कतरास क्षेत्र में सबसे अधिक और कम धनबाद में चापाकल खराब हैं। यह वैसे चापाकल हैं, जो पूरी तरह से निष्क्रिय हैं। इनकी पाइप पूरी तरह सड़ गई है। चापाकल का ढांचा भी टूटकर बिखर गया। ऐसे चापाकल को नए सिरे से बनाया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को पानी संकट से राहत मिलेगी। धनबाद में कुल 110, बलियापुर 120 पूर्वी टुंडी 110, टुंडी 149, तोपचांची 200, बाघमारा में 180 और कतरास में 210 चापाकल हैं।कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.