मऊ, जुलाई 16 -- मऊ। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 के लिए ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग स्थापना के लिए बेरोजगार युवकों को दस लाख तक ऋण मुहैया कराया जाएगा। एक जनपद, एक उत्पाद वस्त्र उद्योग जैसे साड़ी, लुंगी, गमछा आदि उद्योग लगाने वाले को उद्यमियों को विशेष वरीयता दी जायेगी। इच्छुक पात्र व्यक्ति 30 जुलाई तक अपना आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र आनलाईन ही स्वीकार किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय संगीत पैलेस निजामुदीनपुरा मऊ तथा दूरभाष संख्या 7408410784, 7905331603 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...