बाराबंकी, अप्रैल 6 -- बाराबंकी। शासन ने एक अप्रैल को सभी बच्चों में किताबों के वितरण के निर्देश दिये थे। लेकिन अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में कई विद्यालयों में नौनिहालों में किताबों का वितरण नहीं हो सका है। जिससे बच्चे पुरानी किताबों से ही काम चला रहे हैं। प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से ही सभी नौनिहालों के हाथों में पाठय पुस्तक दिये जाने के आदेश दिये थे। जिसके कारण मार्च के अंतिम सप्ताह में बीआरसी बड़ेल से ब्लॉकों के लिए किताबों की उठान कराया गया था। जिले में 2618 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1775 प्राथमिक विद्यालय, 370 कम्पोजिट विद्यालय व 473 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी सैकड़ों ऐसे विद्यालय हैं जिनमें किताबों का वितरण नहीं हो सका है। खास कर तराई के क्षेत्र में, हालांकि दावा है कि ब्लॉकों से भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.