सिद्धार्थ, अप्रैल 20 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी पीएचसी पर रविवार को ओरल हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें मुख संबंधी बीमारियों के बारे में जानकारी देकर क्षेत्रीय जनता को जागरूक किया गया। इसके साथ ही परामर्श लेने पहुंचे लोगों का चिकित्सकीय टीम ने इलाज कर बेहतर रखने संबंधी जानकारी दी। विधायक विनय वर्मा ने कैंप का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार लगाए गए कैंपों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में जुटी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मुख संबंधी बीमारियों को लेकर भी जागरूक रहें। जरूरत पर जांच कराएं, ताकि गंभीरता की स्थिति से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- भाजपा चिकित्सा मंच ने लगाया मेडिकल कैंप सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने कहा कि शिविर के जरिए दांतों से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच कराकर उपचार की सुविधा मुहैया ...