रांची, मार्च 28 -- रांची, संवाददाता। राज्य में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने, ग्रामीण व दूरदराज़ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने और मानव संसाधन के विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। ये बातें शनिवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा साईं नाथ यूनिवर्सिटी के सहयोग से तीसरे झारखंड हेल्थकेयर समिट 2026 में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में विद्यमान चुनौतियों, उनके समाधान और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से विचार साझा किए। रेडिशन ब्लू होटल में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड, विशेषकर ग्रामीण झारखंड, में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी चुनौतियों, अवसरों व भविष्य की रणनीतियों पर मंथन करना था। समिट में कई प्रतिष्ठित चिकित्सक, स्वास्थ्...