कुशीनगर, अप्रैल 1 -- कुशीनगर। निज संवाददाता तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से उपेक्षित और बदहाल स्थिति में पड़ी सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार के प्रयासों की बदौलत शासन ने दर्जनभर क्षतिग्रस्त व बदहाल पड़े सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। सब कुछ ठीक रहा तो इन सड़कों का निर्माण अप्रैल महीने में शुरू हो जाएगा।तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के बारे में सीएम को अवगत कराते हुए निर्माण कराने की मांग की थी। इसका संज्ञान लेते हुए शासन ने वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.