संतकबीरनगर, मई 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण कई पंप ड्राई हो गए हैं। इसके चलते लोगों के लिए ईंधन संकट गहरा गया है। मेंहदावल क्षेत्र के कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। वहीं पौली क्षेत्र में चार दिनों से पेट्रोल डीजल नहीं है। डीजल पेट्रोल न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों को समस्या हो रही है। इन दिनों शादी विवाह का सीजन चल रहा है। पंपों पर ईधन की आपूर्ति न होने से परेशानी बढ़ी हैं। वाहन लेकर लोगों को ईधन की तलाश में कई पंपों का चक्कर लगाना पड़ रहा है。 यह भी पढ़ें- तेल की किल्लत से कस्बे के तीन पेट्रोल पंप ड्राई, उपभोक्ता परेशानमेंहदावल क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की किल्लत मेंहदावल क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है, जिस...