मेरठ, मई 2 -- रोहटा विकास खंड के गांव पूठखास स्थित फार्म हाऊस पर शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों संग जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गांवों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास जिला पंचायत की प्राथमिकता है। इस दौरान प्रधानों के साथ विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने ग्राम प्रधानों के साथ जनप्रतिनिधियों से गांवों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार करें, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। यह भी पढ़ें- पाकुड़ विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, समाधान का दिया भरोसा उन्होंने सड़क, जल निकासी, पेयजल और बिजल...