ग्रामीण को लाठी -डंडों से पीट कर किया घायल
मुरादाबाद, जून 4 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव समाथल के रहने वाले विशाल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया कि 3 जून को सबेरे 10:30 बजे वह मोहल्ले में अपनी छोटी बेटी को खिला रहा था। तभी मोहल्ले के रहने वाले अंकित,विपिन, विवेक उसके साथ गाली गलौज कर रहे थे। जब मना किया तो सभी ने लाठी डंडों व लात घुसों, लोहे की रोड से उसे बुरी तरह से पीटा। जिससे उसके सिर में खुली चोटें आई। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं दरवाजे पर ईंट पत्थर भी फैंके। किसी तरह से जान बचाकर कोतवाली पहुंचे। ग्रामीण ने तहरीर दी, तहरीर पर पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.