शाहजहांपुर, मार्च 28 -- तिलहर। घर के सामने कूड़ा डालने से मना करने पर एक ग्रामीण को कुछ लोगों ने पीट कर लहूलुहान कर दिया। पिंगरी पिंगरा गांव के राम लखन ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसके घर के सामने अमरपाल की पत्नी सोनी कूड़ा डाल रही थी जिस पर उसने विरोध किया। आरोप है कि इसी से नाराज होकर अमरपाल व वंश पाल ने उसे लाठी से पीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने राम लखन को डॉक्टरी के लिए भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.