गोंडा, मार्च 5 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुनहा मझरेती भयापुरवा निवासी उदय सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह ने थाने पर तहरीर दी है। इसके मुताबिक मंगलवार शाम को पूर्व कहासुनी के विवाद को लेकर गांव के गौरव सिंह ने रास्ते में रोककर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडा से मारा-पीटा तथा दुबारा मारने धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...