मुरादाबाद, फरवरी 27 -- कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी धर्मवीर ने कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि 25 फरवरी की दोपहर वह अपने घर पर था। तभी बाहर गटर सफाई करने वाली मशीन आई। इस दौरान वह सफाई कर्मी से बात कर रहा था। आरोप लगाया कि अचानक उसी के गांव का नरेश पुत्र जगतपाल आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसके शरीर में काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...