मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- तहसील के सामने फोटो स्टेट कने आए ग्रामीण को लाठी-डंडों और हाकियों से पीटकर बेहोश कर दिया। इस मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। रुस्तमनगर सहसपुर के रहने वाले मुशर्रफ पुत्र मुस्ताक अहमद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि 7 जुलाई को शाम 5 बजे वह तहसील में फोटो स्टेट कर रहा था, तभी बिलारी निवासी मोहम्मद मजहर, अल्फेज, राहिल, अदीब उर्फ पप्पू आदि हाथों में लाठी डंडे व हाकी लेकर आ गए और गंदी गालियां देने लगे। मना करने पर लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटा। मोहम्मद मजहर व अल्फेज ने उसके सिर व शरीर में हकियां मार कर घायल कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। शोर शराबे पर काफी राहगीर आ गए, जिन्होंने उसे छुड़ाया। मामले में तहरीर देने पर पुलिस ने चारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.