गोंडा, मई 22 -- रुपईडीह। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिलबिला महास के निवासी बाबूराम ने तहरीर देकर दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि गांव शोभाराम व पुत्तू ने खेत में लगा थुनिया उखाड़ने से मना करने पर मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...