ग्रामीण को पीटकर किया लहूलुहान, गोली मारने का आरोप
शाहजहांपुर, जून 12 -- तिलहर। पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक ग्रामीण को पीट कर अधूरा कर दिया। ग्रामीण के पुत्र ने आरोपियों पर गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने ग्रामीण को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर दिया। मोहल्ला निजामगंज निवासी नेकपाल एवं उनके फुफेरे भाइयों में पुरानी रंजिश चल रही थी। शुक्रवार को नेकपाल जानवर चराने बंधा रोड पर सेंटमेरी स्कूल से आगे गए थे। इसी दौरान 6-7 लोगों ने आकर उन हमला बोल दिया और पीट पीटकर अधमरा कर दिया। एसआई देवेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल नेकपाल को सीएचसी भिजवाया। उधर घायल के पुत्र अर्जुन ने बताया कि आरोपियों ने पिता के पैर में गोली मारी है। उधर पुलिस ने बताया कि डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.