पीलीभीत, अप्रैल 8 -- बीसलपुर। गांव बौनी में बाजार से सामान खरीदकर घर वापस लौट रहे ग्रामीण को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बौनी निवासी हेमराज ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 20 मार्च को वह अपने घर से रसियाखानपुर बाजार गया हुआ था। बाजार से खरीदारी करने के बाद वापस आ रहा था। तभी वैद्यखेड़ा पुल पर पातीराम पुत्र लालू व लालू पुत्र अज्ञात जगदीश आदि निवासी वैद्यखेड़ा आपस में रुपयों को लेकर झगड़ा कर रहे थे। जब वह बचाने गया तब उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पातीराम, लालू व जगदीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.