लखनऊ, मार्च 13 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुर्जनपुर घाट निवासी हासिम अली पुत्र अकबर अली ने थाने पर तहरीर दिया है कि गुरुवार शाम को अपनी बाइक की धुलाई करा रहा था। आरोप है कि गांव के निर्भय सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़ व डंडे से मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...