अमरोहा, अप्रैल 3 -- गजरौला। ग्रामीण के साथ चार लोगों ने घेरकर मारपीट कर दी। ग्रामीण घायल हो गया। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव चाकीखेड़ा निवासी गुड्डू बीती दो अप्रैल की सुबह करीब सात बजे किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि पक्का पुल के बराबर में ईंट भट्ठे के पास थाना क्षेत्र के गांव कुमराला निवासी विशाल, बिट्टू व उसके छोटे भाई समेत बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव गंगदासपुर निवासी भोलू ने रोककर गालीगलौज शुरू कर दी। मना करने पर चारों ने अचानक घेरकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...